सेना ने शुरू की ‘भारत राइस’ पहल
Eduteria Insights · 17 Oct 2026
भारतीय सीमा पर सैनिकों के लिए समय पर राशन की उपलब्धतता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना ने ‘भारत राइस’ पहल शुरू की है। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए हथियारों और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ समय पर राशन की उपलब्धतता भी बेहद महत्वूपूर्ण होती है। खासकर लद्दाख और पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों में खाद्यान्न पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने और सैन्य रसद व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भारतीय सेना ने इस पहल की शुरुआत की है। FCI के साथ MoU क्यों महत्वपूर्ण है? भारतीय सेना और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बीच हुआ समझौता केवल राशन की आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सैन्य लॉजिस्टिक्स को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी एक कदम है। • FCI के संसाधनों का उपयोग: इसके गोदामों, आधुनिक साइलो, सामग्री सँभालने वाले उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाएँ ली जा सकेंगी। • त्वरित आपूर्ति: आपातकालीन परिस्थितियों में राशन और आवश्यक सामग्री की आवाजाही तेज करने में मदद मिलेगी। • ऑपरेशनल तैयारी: अग्रिम क्षेत्रों के निकट भंडारण और आपूर्ति क्षमता बढ़ाकर सेना की तैयारियों को मजबूत किया जाएगा। • समझौते की अवधि: MoU पाँच वर्षों के लिए वैध होगा, जिसे दोनों पक्षों की सहमति से आगे बढ़ाया जाएगा
Swipe up (or press ↓) for the next news








